प्याज और लहसुन शाकाहारी हैं या मांसाहारी? लगभग सभी के मन में यह सवाल आता है कि “क्या प्याज और लहसुन को मांसाहारी कहा जाता है?”। विज्ञान के अनुसार प्याज और लहसुन पौधों की जड़ें हैं, इसलिए ये शाकाहारी हैं, मांसाहारी नहीं। धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टिकोण से: पुराणों के अनुसार, भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन के दौरान अमृत पी रहे एक राक्षस का सिर और धड़ अपने सुदर्शन चक्र से अलग कर दिया था। जब वह सिर धड़ से अलग हुआ, तो खून की दो बूंदें जमीन पर गिरीं और उन दोनों से प्याज और लहसुन का जन्म हुआ। इसी कारण से इन्हें शाकाहारी नहीं, आमिष माना जाता है और पूजा, व्रत, चावल और सात्विक भोजन के दौरान इसका सेवन वर्जित है।
अगर आपको कुछ अलग पता हो, तो कृपया अपनी राय दें।