दीपावली कब है 31 अक्तूबर या 01 नवंबर | Diwali Kab Hai 2024 ?

दिवाली कब है, 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? सनातन हिंदू त्योहारों की तिथियों को लेकर अक्सर मतभेद होते हैं ज्योतिषाचार्य देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग पंचांग के अनुसार त्योहारों की तिथियां निर्धारित करते हैं। इस बार दीपावली के त्योहार पर भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जहां एक तरफ काशी में दीपोत्सव का त्योहार 31 अक्टूबर तय किया गया है, वहीं दूसरी तरफ अयोध्या समेत वेस्ट यूपी में 1 नवंबर को दिवाली मनाने की बात चल रही है। तो आइए जानते हैं कि ज्योतिष और धर्म शास्त्रों के अनुसार दीपावली का यह महत्वपूर्ण त्योहार कब मनाया जाएगा?

दीपावली कब है 31 अक्तूबर या 01 नवंबर

काशी के ज्योतिषाचार्य ऋषि द्विवेदी के अनुसार सनातन धर्म में कार्तिक अमावस्या को दीपोत्सव या दीपावली मनाई जाती है। जो सभी उत्सवों में अपना अलग स्थान रखती है। कार्तिक अमावस्या दो दिन चलेगी, जो 31 अक्टूबर को दोपहर 3:12 बजे से शुरू होकर अगले दिन 1 नवंबर को शाम 5:13 बजे समाप्त होगी। जैसा कि देखा जा सकता है, दीपावली की तिथि बदलने के फैसले ने लोगों में चिंता पैदा कर दी है। ऐसे में धर्म सिंधु का फैसला सर्वोपरि माना जा रहा है, और कहा गया है कि इसलिए, दीपावली शास्त्रानुसार 31 अक्टूबर को मनाना शास्त्र संवत है. क्योंकि 1 अक्टूबर को रात्रि काल में अमावस्या नहीं मिल रही है इसलिए उस 1 नवंबर को दीपावली मनाना शास्त्र संवत नहीं है. उन्होंने आगे यह चुनौती भी दी कि जो लोग 1 नवंबर को दीपावली मनाने का दावा कर रहें हैं उन्हें शास्त्र की आज्ञा को प्रकट करना चाहिए. श्री काशी विद्वत परिषद तिथि पर्व निर्णय के अनुसार भी, 31 अक्टूबर को ही दीपावली मनाई जाएगी | दरअसल, 1 नवंबर को अमावस्या पूर्णकालिक प्रदोष व्यापिनी से न मिलकर अंशकालिक ही मिल रही है जिस वजह से जो शास्त्र संवत नहीं है | इसलिए दीपावली का पर्व 31 अक्टूबर को मनाना ही शास्त्र संवत है, काशी के सभी पंचांगकारों ने 31 अक्टूबर को ही दीपोत्सव मनाने का विधान लिखा है | दीपावली का पर्व प्रदोष काल का ही पर्व होता है. इसलिए इसमें उदया तिथि के गृहीत का विधान नहीं है |

Leave a Comment